फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर थाने के नवनियुक्त प्रभारी चंद्रभान ने सोमवार को शहर की सड़कों व बाजारों में पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व रहेड़ी लगाकर फल सब्जी बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अवैध ढंग से लगाए जाने वाला सामान अंदर रखें, नहीं तो मजबूरन पुलिस कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बाजार के अंदर आता देख दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के अंदर लगाना शुरू कर दिया था। इस पर थाना प्रभारी ने दुकानदारों से आग्रह करते हुए कहा कि शहर व बाजार सभी का है। सभी अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करोगे तो बाजार छोटा हो जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। वहीं इस चेतावनी को दुकानदारों ने हल्के में लिया तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि तावडू में अतिक्रमण की समस्या पुरानी है। जिससे दिन भर बाजार में शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए सिटी थाना प्रभारी चंद्रभान ने सोमवार को अपनी टीम के साथ पैदल मार्च कर सड़कों पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। शहर के पटौदी रोड पर उन्होंने इस दौरान कई फल सब्जी विक्रेताओं का सामान भी जब्त कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी वालों को उनका सामान लौटा दिया, वहीं चेतावनी देकर कहा कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोऱ्- शहर में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें