फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को बोनट पर गिराकर 700 मीटर दौड़ाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कार सवार को ट्रैफिक सिपाही को रोकना महंगा पड़ गया। आरोपी ने कार चढ़ाने का प्रयास किया और बोनट पर गिरे सिपाही को करीब सात सौ मीटर तक ले गया। अट्टा पीर चौराहे से लेकर रजनीगंधा चौराहे तक इस दौरान अफरातफरी मच गई। मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को प्रशांत कुमार अट्टा पीर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी कार सवार एक शख्स लालबत्ती पार कर निकल रहा था। प्रशांत कार रोकने के लिए आगे बढ़े तो आरोपी ने कार की गति बढ़ाकर सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास किया। प्रशांत को चोट लग गई और वह बोनट पर गिर गए। इसके बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी और अट्टा पीर से लेकर रजनीगंधा तक कार चलाता रहा। रजनीगंधा चौराहे के पास लालबत्ती व ट्रैफिक होने के कारण कार रोकी तो सिपाही ने उतरकर जान बचाई। इस बीच अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और सिरसा, हरियाणा निवासी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुरजीत बैंक में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें