गांव नगंला नैनसुख में किसान की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
- फोटो : Grnoida
दादरी। नंगला नैनसुख गांव में तीन दिन पहले किसान नन्नू (60) की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैै। आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल तमंचा व बाइक बरामद की गई है। वहीं, आरोपी के लिए मुखबिरी करने वाले एक नाबालिग को भी पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को नन्नू खेत में खाद डाल रहे थे। इस बीच गांव के ही विनीत ने उन्हें तीन गोलियां मार दीं। घटना में ग्राम प्रधान समेत 14 लोगों को नामजद कराया गया था। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में पूछताछ की तो विनीत ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि करीब छह माह पहले नन्नू के चचेरे भाई पटवारी से झगड़ा हो गया था।
समझौते में नन्नू ने भाई को मोटी रकम दिलवाई थी। इस कारण विनीत उससे रंजिश रखने लगा था। 14 दिसंबर को उसने नाबालिग से नन्नू की मुखबिरी कराई और हत्या कर दी। उसने चचेरे भाई पटवारी को भी मारने की साजिश रची थी। अगर वह दो दिन में गिरफ्तार नहीं होता तो उसकी भी हत्या कर देता।