दनकौर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मुतैना गांव के पास से बुधवार रात एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर जादौं गांव के सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक कार बरामद की है। बताया जाता है कि रास्ते में कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। इस कारण आरोपी आगे नहीं जा सका। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मुतैना गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक कार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां युवक से वहां खड़ा होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कार का पेट्रोल खत्म हो गया है। साथी पेट्रोल लेने के लिए गया है। इस पर पुलिस ने कार के कागज दिखाने के लिए कहा तो आरोपी नहीं दिखा पाया। संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने एक साथी के साथ दिल्ली से कार चुराई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।
---
रॉड से वार कर महिला को किया घायल
दनकौर (संवाद)। कस्बा निवासी एक महिला ने पड़ोसी पर रॉड से हमलाकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़िता गीता ने बताया कि दोपहर वह बच्चों के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी वहां आया और बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रॉड मारकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।