फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया नहीं देने पर तीन बिल्डरों के कार्यालय सील

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील की टीम ने शनिवार को अंतरिक्ष इंजीनियर्स, हिमालय रियल एस्टेट और यूनिबेरा डेवलपर्स के कार्यालयों को सील कर दिया। तीनों बिल्डरों ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा जमा नहीं किया था। कई बार नोटिस के बावजूद पैसा जमा नहीं कराने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि यूनिबेरा डेवलपर्स पर यूपी रेरा की आरसी के करीब 6 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई आरसी पर हाईकोर्ट ने भी रिकवरी का आदेश दिया है। बिल्डर को नोटिस जारी कर धनराशि जमा करने को कहा गया था, लेकिन पैसा जमा नहीं किया गया। इस पर सेक्टर-58 स्थित बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया गया। धनराशि जमा करने के बाद ही कार्यालय खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन 4 में हिमालय रियल एस्टेट बिल्डर का कार्यालय सील किया गया है। बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी के 45 लाख रुपये बकाया हैं।
इधर, अंतरिक्ष इंजीनियर्स पर आरसी के करीब छह करोड़ रुपये बकाया हैं। बिल्डर को कई बार चेतावनी दी गई थी। पैसा जमा नहीं करने पर शनिवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक स्थित बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि अगर बिल्डर पैसा जमा नहीं करते है तो फिर उनकी अन्य संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। अन्य बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। अगर पैसा नहीं जमा किया तो गिरफ्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें