फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: अब शनिवार को भी चलेगी एक्वा लाइन पर मेट्रो, साप्ताहिक बंदी कर्फ्यू हटाने के बाद एनएमआरसी ने लिया फैसला

Fri, 13 Aug 2021 08:59 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार को बंदी खत्म होने से मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है। मेट्रो की सर्विस सोमवार से शनिवार तक मिलेगी। व्यस्त समय में सुबह 8 बजे दोपहर 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक 10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। 
विज्ञापन
Aqua Line Metro - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्वा लाइन पर अब शनिवार को भी मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा। साप्ताहिक कर्फ्यू हटने पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने यह फैसला किया है। हालांकि, रविवार को पहले की तरह मेट्रो की सेवा नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार को बंदी खत्म होने से मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है। मेट्रो की सर्विस सोमवार से शनिवार तक मिलेगी। व्यस्त समय में सुबह 8 बजे दोपहर 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक 10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। जबकि शनिवार को 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। वहीं, अन्य समय में 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो मिलेगी। रविवार को पहले की तरह एक्वा लाइन पर मेट्रो संचालन नहीं होगा।

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के ठेके के लिए तीन एजेंसियों में दौड़
एक्वा लाइन के विस्तार के तहत सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होना है। पहले चरण में सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक कॉरिडोर बनना है। इसके लिए तीन एजेंसियां दौड़ में हैं।
विज्ञापन


नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि इस ठेके के लिए तीन एजेंसियों ने टेंडर डाला है। इनमें जीआर इंफ्रा, अशोका बिल्डकॉन और सैम इंडिया शामिल हैं। इनकी तकनीकी बिड खुल चुकी है। मानक पर खरे उतरने पर फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। तकनीकी बिड की जांच के बाद अब इसे एनएमआरसी की एमडी के सामने रखा जाएगा। 

एमडी की ओर से यह निर्णय लिया जाएगा कि फाइनेंशियल बिड खोली जाए या नहीं। अगर बिड खोली जाती है तो इसमें जो सबसे कम पैसे में कॉरिडोर के पहले चरण का काम करेगा उसे ही यह ठेका मिलेगा। पहले चरण में सिविल के काम के तहत मेट्रो कॉरिडोर और पांच स्टेशन बनाने हैं। इस पर करीब 575 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। इसका काम शुरू होने के बाद दूसरे चरण के लिए टेंडर निकाला जाएगा। इसके लिए कई चरणों में सिविल, इलेक्ट्रिक समेत कई अन्य टेंडर निकाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें