फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के मास्टर प्लान को नियाल बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद शिलान्यास का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द केंद्र और प्रदेश सरकार आपस में विमर्श कर शिलान्यास की तिथि घोषित कर सकती हैं। हालांकि, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार परियोजना स्थल का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पहले चरण की 1334 हेक्टेयर जमीन हाल ही में नागरिक उड्डयन विभाग से नियाल के नाम ट्रांसफर होने के बाद जमीन को तय समयावधि के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को लीज पर दी गई है। एसबीआई से वित्तीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। वहीं, जेवर बांगर में विस्थापन का कार्य भी पूरा हो चुका है। नोएडा एयरपोर्ट की साइट खाली हो चुकी है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही एयरपोर्ट की नींव रखवाने के भरसक प्रयास कर रही है। शिलान्यास से पूर्व की अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो गईं हैं। अब केंद्र सरकार की अनुमति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम तय होने के बाद कभी भी शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जा सकता है। शिलान्यास समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी इवेंट कंपनी को दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें