फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में अब स्पेशल स्पॉट राउंड से दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
-18 सितंबर को मिलेगी खाली सीटों की जानकारी
विज्ञापन

-18 से 20 सितंबर तक छात्र कर सकेंगे आवेदन

-दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर
-

-पहले व दूसरे स्पॉट राउंड में सीट आवंटित हुई है वे भी इस राउंड में ले सकते हैं हिस्सा

-पहले दाखिला पा चुके छात्रों को इस राउंड में दाखिला वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत स्नातक कोर्सेज में तीन सीट आवंटन और दो स्पेशल राउंड के बाद भी सीटें खाली हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन सीटों को भरने के लिए स्पेशल स्पॉट राउंड आयोजित करने का फैसला किया है। इस स्पेशल स्पॉट राउंड की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। इसी दिन पहले खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके बाद 18 सितंबर से 20 सितंबर तक इन सीटों पर छात्र आवेदन कर सकेंगे। इस राउंड में केवल उन्हीं छात्रों को दाखिला लेने का अवसर मिलेगा, जिनका अब तक कहीं दाखिला नहीं हुआ है। पहले दाखिला पा चुके छात्रों को इस राउंड में दाखिला वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा।

डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता की ओर से स्पेशल स्पॉट राउंड की घोषणा की गई है। कुलसचिव के अनुसार स्पेशल स्पॉट राउंड में सीट आवंटन होने पर छात्रों को दाखिला लेना अनिवार्य है। यदि वह सीट को स्वीकार नहीं करते हैं तो दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। डीयू में जून में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। दाखिले के लिए तीन राउंड हुए और दो स्पॉट राउंड हो चुके हैं। इसके बाद अब स्पेशल स्पॉट राउंड की घोषणा की गई है। इसमें ऐसे छात्र दाखिले के योग्य होंगे, जिन्होंने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्होंने किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला या दाखिला नहीं लिया है वह इस स्पेशल राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। स्पेशल स्पॉट राउंड में छात्रों को अपने डैश बोर्ड के माध्यम से स्पेशल स्पॉट राउंड का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीट उपलब्धता के आधार पर आवंटन होगा

डीयू ने स्पष्ट किया है कि स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड के तहत सीट का आवंटन सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा। इसके साथ ही कॉलेज व कोर्स की वरीयताओं व छात्र की श्रेणी को भी देखा जाएगा। छात्र इस राउंड में कोई भी प्रोग्राम या सभी प्रोग्राम का चयन कर सकता है। सीट का आवंटन सीट खाली रहने पर ही किया जाएगा।

-
स्पेशल स्पॉट राउंड का शेड्यूल

खाली सीटों की जानकारी

-18 सितंबर, शाम पांच बजे
खाली सीटों के लिए आवेदन

-18 सितंबर से 20 सितंबर

सीटों का आवंटन


-21 सितंबर सुबह 10 बजे

आवंटित सीट को स्वीकार करना
-21 सितंबर से 22 सितंबर

कॉलेज का सत्यापन व दाखिले को मंजूरी -21 सितंबर सुबह 10 बजे से 23 सितंबर शाम 4:59 बजे

फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि
-24 सितंबर शाम 4:59 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें