ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसाइटी के पिलर में आई दरार।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के पिलर में दरार आने पर सुपरटेक बिल्डर को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिन में पिलर को ठीक कराने के बाद रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही, आईआईटी से पूरे प्रोजेक्ट का तीस दिन में संरचनात्मक ऑडिट कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा प्राधिकरण ने चेतावनी देकर पल्ला झाड़ लिया है कि अगर कोई हादसा होता हैैै तो जिम्मेदारी बिल्डर की होगी।
इको विलेज वन सोसाइटी के गेट नंबर एक से अंदर सड़क जा रही है। इसके एक तरफ टावर खड़े हैं, जबकि दूसरी तरफ बेसमेंट की खाली जमीन है। कुछ दिन पहले सड़क के नीचे दो पिलर में दरार आ गई थी। इससे स्थानीय निवासी परेशान है। लोगों ने प्राधिकरण को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बिल्डर ने घटिया निर्माण सामग्री लगाई है। किसी भी दिन बिल्डिंग गिर सकती है। रविवार को निवासियों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद प्राधिकरण हरकत में आया और एसीईओ अमनदीप डुली की ओर से बिल्डर को नोटिस जारी कर दिया गया।