फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film City: सवालों के घेरे में आई सीबीआरआई कंपनी,  फिल्म सिटी की सलाहकार कंपनी पर हो सकती है कार्रवाई

Tue, 05 Jul 2022 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। 

सार

बुधवार को लखनऊ में होने वाली बैठक में फिल्म सिटी के संबंध में कोई अहम निर्णय हो सकता है। बैठक में उक्त कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बनाने के लिए पहली बार ग्लोबल टेंडर डाला गया, लेकिन तकनीकी कारणों से वह खोला नहीं जा सका। केवल एक बिल्डर आने से परियोजना के लिए चयनित की गई अमेरिकन कंपनी सीबीआरआई पर सवाल खड़े हो गए हैं। शासन में होने वाली पीपीपी समिति में इस पर कार्रवाई भी हो सकती है। 

विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ में होने वाली बैठक में फिल्म सिटी के संबंध में कोई अहम निर्णय हो सकता है। इसकी अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे। बैठक में उक्त कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। 

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कुछ नए नियम भी बनाए जा सकते हैं। इसमें अहम बात यह है कि फिल्म सिटी का चरणवार विकास किया जाएगा तो अब अलग-अलग कंपनियों को अलग-अलग काम दिया जाए। इसके लिए भी टेंडर निकाले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें