शिलान्यास स्थल पर गिने चुने लोगों को ही एंट्री
हैलीपैड से सीधे शिलान्यास स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी एंव सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्र व प्रदेश के कुछ मंत्री और आला अधिकारियों को ही जाने की अनुमति होगी। बाकी लोगों को एयरपोर्ट का शिलान्यास देखने के लिए सभा स्थल पर एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिससे सभा में पहुंचे नेता और लोग सीधा प्रसारण देख सकें। शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से पूजा पाठ एंव अन्य औपचारिकताओं को देखते हुए कम लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
एसआईए सर्वे पर आज अंतिम दिन होगी दयानतपुर गांव में सुनवाई
जीबीयू की टीम में जन-सुनवाई में उठाए मुद्दे रिपोर्ट में शामिल कर शासन को भेजेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर दूसरे चरण की 1,365 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का खाका तय होगा।
मांगे पूरी न होने से नाराज किसान बडी संख्या में वापस गांव लौटे
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ऐसे किसानों की मांगो का समाधान प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। मवेशियों को लेकर गांव लौटे लोग तिरपाल की झौपडियों में रहने को मजबूर हैं।
एयरपोर्ट की चारदीवारी जल्द पूरी कराने के लिए दूसरी कंपनी को भी लगाया
पहले से एक कंपनी चारदीवारी का काम कर रही है। दूसरी को आठ किलोमीटर का ठेका मिला हुआ है। एयरपोर्ट के रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग व पार्किग बनाने के लिए नामी कंपनियां पहुंच रही हैं।