फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कोना: नोएडा के अरावली अपार्टमेंट में पाइपलाइन फटने से सेक्टर बना तालाब

Tue, 15 Mar 2022 01:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा

सार

प्राधिकरण निवासियों की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा है। पाइपलाइन फटने से सेक्टर तालाब बन गया है।
विज्ञापन
अरावली अपार्टमेंट में पाइप फटने से सेक्टर में भरा पानी - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट के निवासी दो दिन से पानी की समस्या से परेशान है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि करीब 22 वर्ष हो गए हैं लेकिन भूमिगत पाइप लाइन पर कोई काम नहीं हुआ। हमेशा पाइप फटने की शिकायत आती रहती है। इस सप्ताह की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


प्राधिकरण निवासियों की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा है। पाइपलाइन फटने से सेक्टर तालाब बन गया है। वहीं, घरों में पानी नहीं आने से निवासियों को काफी दिक्कत हो रही है। प्राधिकरण से पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कभी बदबूदार और गंदा पानी आता है तो कभी सप्लाई की मेन लाइन फट जाती है। निवासियों को दिक्कत हो रही है। - टीके भाटी, निवासी

रविवार शाम से और सोमवार सुबह तक पानी नहीं आया। बर्तन साफ करने के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। - अनुज राघव, निवासी

पाइप फटने से घरों के आसपास पानी भर गया है। इससे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -  निखिल अग्रवाल, निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें