फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी और मायावती की आपत्तिजनक फोटो वायरल, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 14 Mar 2022 11:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जेवर कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की आपत्तिजनक फोटो बनाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने एडिटिंग कर यह फोटो तैयार की और अपने फेसबुक पर अपलोड की। फोटो वायरल होने के बाद एक युवक ने ट्विटर पर इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


मनीष कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि जेवर के दयानतपुर गांव निवासी आमिर खान ने अपने फेसबुक पर एक फोटो अपलोड की है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दुल्हा-दुल्हन की तरह दिखाया है। 

यह फोटो एडिट किया गया है। कुछ आपत्तिजनक शब्द भी मिले है। शिकायतकर्ता ने काफी रोष व्यक्त किया है और आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने आमिर खान के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें