फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: महिला मित्र से मिलने पहुंचा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 20वीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

Sat, 04 Feb 2023 10:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बताया जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर आया था। यहीं उसने 20वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पार्क सोसायटी से एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना बीती रात 9.00 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवको कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9.00 बजे एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में गोल्डन पार्क सोसायटी के टावर की 20वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली।

युवक की पहचान 26 वर्षीय नमन मदान पुत्र अनिल मदान के रूप हुई है। नमन सोनीपत का निवासी था और बेंगलूरू की वीवान कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर आया था। यहीं उसने 20वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर जान दे दी। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के संबंध में गहनता से जांच/वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें