फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा उठाने से सुधरी नोएडा की रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संजय शिशौदिया)। स्वच्छ सर्वेक्षण में घर-घर से कूड़ा उठाने व निस्तारण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाना बड़ी चुनौती थी। हमने इसे स्वीकार किया। आज नोएडा के प्रत्येक सेक्टर व गांव के घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन व्यवस्था को हमने इसी साल से और अधिक प्रभावी बनाते हुए हाउस होल्ड मैपिंग कराई। बीते साल सूखा, गीला, इलेक्ट्रॉनिक, मेडिकल वेस्ट आदि करीब चार लाख टन कूडे़ का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से किया गया। कूडे़ की तीन में से दो साइट को खाली कर दिया गया है। यहां अब वेटलैंड विकसित किए जा रहे हैं, जबकि तीसरी साइट पर काम चल रहा है। कंस्ट्रक्शन वेस्ट के लिए सेक्टर-18 में सीएमडी प्लांट स्थापित किया गया है। कूड़ा मुक्त शहर का सर्वेक्षण चार श्रेणियों वन स्टार, थ्री स्टार, फाइव स्टार और सेवन स्टार में होता है। सेवन स्टार की श्रेणी में कोई शहर नहीं आया। देशभर में कूड़ा मुक्त शहर श्रेणी में नोएडा समेत कुल 9 शहरों को ही फाइव स्टार रैंक मिली है।
स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल हुए 4320 शहर
इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में 4320 शहरों-नगरों को शामिल किया गया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण है। साल 2016 में इस कदम की शुरुआत पर सिर्फ 73 प्रमुख शहरों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

शहर के 5.30 लाख लोगों ने दिया फीडबैक
जन सहभागिता से पुरस्कार मिलना आसान हुआ है। सीईओ ने कहा कि नोएडा को उच्च रैंकिंग प्राप्त करने में सहयोग करते हुए शहर के लोगों की ओर से 5.30 लाख फीडबैक दिए गए। प्राधिकरण अपने इन नागरिकों का दिल से शुक्रिया अदा करता है। साथ ही, उनसे अपील की जाती है कि 2022 में नोएडा को नंबर वन बनवाने में प्राधिकरण का सहयोग करें।
आसान नहीं नंबर-1 बनना पर हौसला बुलंद है
सीईओ ने कहा कि नंबर वन बनना आसान बात नहीं है, लेकिन अब इतना कठिन भी नहीं लगता। हमने 324वें से मात्र चार साल में ही चौथा स्थान हासिल किया है। अब हमारे हौसले बुलंद हैं। 2022 में नंबर एक बनने के लिए अब हम और अधिक ठोस कदम उठाएंगे। हालांकि, मौजूदा स्थिति को कायम रखना और आगे बढ़ना एक चुनौती है। जल की दिशा में इस बार हम कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन हार नहीं मानी है। इसके लिए और बेहतर उपाय किए जाएंगे।
सफाई कर्मियों को शहर सेवक के नाम से किया संबोधित
सीईओ ने इस उपलब्धि के लिए उद्यान विभाग, सिविल विभाग विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को शहर सेवक नाम से संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने इस शहर को स्वच्छता रैंकिंग में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। नाले साफ करने की चुनौती आज भी है। शहर सेवकों के लिए बेहतर उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें