कोरोना के खिलाफ सबका टीकाकरण, मजबूत जन स्वास्थ्य ढांचा और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करना ही है अहम कार्य और ये काम एक्शनएड एसोसिएशन लोगों की मदद कर लगातार कर रही है।
वायरस का प्रसार फिलहाल थमा है, लेकिन हमें जीत का एलान कर देने जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि तीसरी लहर की भी आशंका है। संकट एवं आपदा के समय लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) एक्शनएड एसोसिएशन का कहना है कि सबका टीकाकरण, मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करना कोविड-19 की तीसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में अहम हथियार हैं।
एक्शनएड एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक संदीप चचरा कहते हैं कि हमारें साथ भारी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए हैं, जो मानवता के लिए डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ जैसे फ्रंटलाइन लीडर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
कोविड की दोनों लहरों से हमने जो सबक सीखा है, उसे ध्यान में रखते हुए हम सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सबका टीकाकरण कराने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बच्चे और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी जिंदगी में आई मुश्किलों का सामना कर सकें। कई जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की आपूर्ति कर चुके हैं।