फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी क्षेत्र में रोडवेज बस ने इको कार को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, छह लोग घायल

Mon, 23 May 2022 02:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा

सार

पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे दादरी थाना क्षेत्र में बुलंदशहर से दिल्ली की तरफ जा रही ईको गाड़ी नंबर UP13BP7036 को रोडवेज बस नंबर UP14JT0916 के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। बस को कब्जे में ले लिया गया है जबकि ड्राइवर भाग गया है।
विज्ञापन
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई ईको कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक रोडवेज बस ने एक ईको कार में टक्कर मार दी, जिसमें मां और बेटी की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे दादरी थाना क्षेत्र में बुलंदशहर से दिल्ली की तरफ जा रही ईको गाड़ी नंबर UP13BP7036 को रोडवेज बस नंबर UP14JT0916 के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसमें ईको गाड़ी में सवार श्रीमती सिंह (45) और उनकी बेटी नेहा (17) की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी लोग एक ही परिवार के थे।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रोजवेज बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें