फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्रीजिंग प्वाइंट के पास पहुंचा नोएडा, शिमला व मसूरी से भी ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला और मसूरी से भी हुआ ठंडा नोएडा
विज्ञापन


शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, दोपहर में धूप निकली लेकिन शाम को बढ़ी गलन
15 जनवरी तक गौतमबुद्ध नगर में कोल्ड डे अलर्ट, तीन डिग्री तक कम हुआ दिन में भी पारा
शिमला में रात में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और दिन में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा


फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा का दिन और रात दोनों पहाड़ों से अधिक ठंडी हो रहे हैं। नए साल में जहां सबसे अधिक ठंडी सुबह शनिवार को रही, वहीं रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट यानी शून्य के करीब पहुंच रहा है। शनिवार तड़के सुबह नोएडा में पारा न्यूनतम 4.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इसमें अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। उधर, दिन में भी तीन डिग्री से अधिक गिरावट आने के बाद अब मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शिमला में रात में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और दिन में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। इसी तरह मसूरी में भी न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। आंकड़ों को देखें तो पहाड़ों से अधिक ठंड शनिवार को नोएडा में रही। इसका असर पूरे जिले में देखने को मिला। दोपहर में निकली थोड़ी देर की धूप की वजह से शाम को गलन बढ़ी। इसने लोगों की कंपकंपी बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के कोल्ड डे अलर्ट की वजह से आने वाले तीन दिन अभी यही हालात बने रहेंगे। इससे रात और दिन में ठंड बढ़ेगी। इस बीच कोहरा भी दृश्यता कम होने की वजह से लोगों को परेशान करेगा। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही तक में दिक्कतें आएंगी। शनिवार शाम को दृश्यता घटने से एलिवेटेड रोड, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे, आगरा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिक्कतें आईं।


इनसेट
रात में कब कितना रहा पारा
13 जनवरी 4.6 डिग्री
10 जनवरी 7.7 डिग्री
सात जनवरी 7.8 डिग्री
चार जनवरी 7.9 डिग्री


इनसेट
कोल्ड डे में खुद को बचाएं
कोल्ड डे के बीच प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है कि बिना जरूरत बाहर खुले में न जाएं। खुद को गर्म रखने का प्रयास करें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की जरूरत है। अगर जिम या खेलने के लिए जा रहे हैं तो पहले वार्मअप करें। गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें, जिससे शरीर में गर्मी बनी रहे।
विज्ञापन





बाजारों में पसरा सन्नाटा, सड़कें खाली
सर्दी की वजह से शनिवार को सेक्टर-18, अट्टा, सेक्टर-76 और सेक्टर-63 सहित अन्य जगहों पर भीड़भाड़ कम ही रही। दिन में भी ठंड रहने की वजह से सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में ट्रैफिक कम ही रहा। इससे सीधे तौर पर बाजारों में खरीदारी भी कारोबारियों की कम ही हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें