रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान सामान छूट जाए तो परेशान न हों। मोरना डिपो के हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाएं और अपना सामान वापस पाएं। डिपो की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। गुरुवार को इसी तरह के एक प्रकरण में यात्री को 1719 रुपये वापस किए गए हैं।
विज्ञापन
मोरना डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले अवनीश सिंह नोएडा डिपो की बस से आगरा गए थे। टिकट लेने के लिए उन्होंने परिचालक को दो हजार रुपये का नोट दिया था। 281 रुपये का टिकट देने के बाद परिचालक सुरेश ने कुछ देर बाद बकाया रकम लौटाने की बात कही थी।
अपने गंतव्य पर पहुंचकर अवनीश उतर गए और परिचालक ने भी ध्यान नहीं दिया। बस डिपो पहुंची तो परिचालक ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। दो दिन बाद यात्री ने डिपो के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी तो बताया गया कि ऑफिस आकर पैसा ले सकते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को अवनीश सिंह डिपो पहुंचे तो चाय पिलाने के बाद ससम्मान 1719 रुपये लौटा दिए गए। एआरएम ने बताया कि डिपो की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0120-2507864, 7599268750, 7906352776, 9964597735 जारी किए गए हैं। इन पर संपर्क कर सकते हैं।
वहीं, चालक-परिचालक को प्रशिक्षण देकर बेहतर व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभद्र व्यवहार करने पर तो पहली बार अनुशासनहीनता और दूसरी बार में संविदा समाप्त करा दी जाएगी।