फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: टैक्सी चालक ने घर में बैठे-बैठे पत्नी पर कर दी फायरिंग, एक गोली सिर में लगी, हालत गंभीर

Wed, 11 Aug 2021 09:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मूल रूप से सिवान बिहार का रहने वाला उपेंद्र सिंह चौड़ा गांव में ब्रह्म सिंह के मकान में रहता है और टैक्सी चलाने का काम करता है। उसकी पत्नी 44 वर्षीय सरिता देवी किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 22 स्थित चौड़ा गांव में रहने वाले एक चालक ने मंगलवार देर रात पत्नी को गोली मार दी। गोली पत्नी के सिर में लगी है और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मूल रूप से सिवान बिहार का रहने वाला उपेंद्र सिंह चौड़ा गांव में ब्रह्म सिंह के मकान में रहता है और टैक्सी चलाने का काम करता है। उसकी पत्नी 44 वर्षीय सरिता देवी किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करती है।

मंगलवार को उपेंद्र सिंह अपनी पत्नी और 10 वर्षीय बच्चे के साथ कमरे में था तभी उपेंद्र ने तमंचे से अपनी पत्नी सरिता पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सरिता के सिर में लग गई। इस घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस की सहायता से सरिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी पति उपेंद्र को हिरासत में ले लिया। एसीपी ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें