फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: डीपीएस की शिक्षिका ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले भाई की हुई थी कैंसर से मौत

Thu, 02 Feb 2023 12:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के टावर-2 के फ्लैट-702 में पारुल अकेली रहती थी। पारूल सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिजिक्स की टीचर थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी निवासी दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की शिक्षिका ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शिक्षिका पारुल गुप्ता (41) मानसिक रूप से परेशान थी।

विज्ञापन


सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के टावर-2 के फ्लैट-702 में पारुल अकेली रहती थी। पारूल सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिजिक्स की टीचर थी। मंगलवार आधी रात करीब डेढ़ बजे वह फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति से तलाक होने के बाद पारुल गुप्ता फ्लैट में अकेली रहती थी। कुछ दिन पहले उनके भाई को कैंसर हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसने स्कूल से पांच दिन की छुट्टी ली हुई थीं। नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें