फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाउंसर को साथी बाउंसर ने पीटा, बाउंसर को आए 15 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। सहारा माल स्थित एक क्लब में मंगलवार अलसुबह बार में एक बाउंसर के साथ उसके ही चार-पांच बाउंसर साथियों ने मिलकर मारपीट की। मारपीट के बाद घायल बाउंसर को एक कमरे में भी बंद करने का आरोप है। इसके बाद घायल बाउंसर को क्लब के इंचार्ज ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल बाउंसर ने पुलिस को अपनी तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उस पर मामला में फैसला करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-104 जारा सोसाइटी निवासी अनिल पहल ने बताया कि वह करीब एक महीने से सहारा मॉल में प्रिजन क्लब में बाउंसर का काम करता है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानक से उसके साथ ही काम करने वाले तीन बाउंसर ने मिलकर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया। इससे उसके हाथ में गहरी चोट आई है। उन्होंने बताया कि घायल होने के करीब एक घंटे बाद क्लब के इंचार्ज ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल बाउंसर को करीब हाथ में 15 टांके आए है। एजजी रोड पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि क्लब की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। घायल बाउंसर नशे में फोन छीनते हुए खुद ही गिर गया था। उसके खिलाफ भी एक महिला द्वारा मारपीट की शिकायत दी गई है। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें