फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट: शिलान्यास पर सर्वार्थ सिद्धि योग का बन रहा संयोग, जानिए क्यों किसी भी शुभ काम के लिए माना जाता है सर्वोत्तम

Wed, 24 Nov 2021 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

देश व प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण परियोजना होने के कारण एयरपोर्ट से जुड़ी हर गतिविधि पर हर पहलू से सोच विचार कर काम किया जा रहा है। ऐसे में सर्वार्थ सिद्धि योग में नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास पर बेहद शुभ मुहुर्त माना जा रहा है।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास के मुहुर्त को लेकर पंडित आदित्य कीर्ती त्रिपाठी ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर में 25 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के अन्य नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि एयरपोर्ट का शिलान्यास सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा, जो किसी भी नए काम के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए किसी भी कार्य में अन्य किसी अशुभ योग का प्रभाव नहीं पड़ता।

विज्ञापन


जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं। जेवर में नोएडा एयरपोर्ट बनने से गौतमबुद्ध नगर उत्तर भारत व देश का उद्योग और पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। इससे यहां न केवल विकास योजनाएं उड़ान भरेंगी। बल्कि देशी-विदेशी कंपनियों के आने से यहां रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे। इसके चलते जेवर में नोएडा एयरपोर्ट निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे।

देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद नोएडा एयरपोर्ट निर्माण के प्रयासों में युद्ध स्तर पर तेजी आई है। इसी का नतीजा है कि अब नोएडा एयरपोर्ट का काम शिलान्यास तक आ पहुंचा है। नए साल में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं और वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में भी नोएडा एयरपोर्ट निर्माण का काम तेजी से होगा।
विज्ञापन


सितंबर 2024 में निर्धारित है पहली उड़ान का समय
नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान का समय भी सितंबर 2024 निर्धारित किया गया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि एयरपोर्ट के निर्माण का काम भी तेजी से चलेगा। देश व प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण परियोजना होने के कारण एयरपोर्ट से जुड़ी हर गतिविधि पर हर पहलू से सोच विचार कर काम किया जा रहा है। ऐसे में सर्वार्थ सिद्धि योग में नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास पर बेहद शुभ मुहुर्त माना जा रहा है।
 

25 नवंबर गुरुवार को पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्रों का राजा माना जाता है। गुरु पुष्य योग बनने से सर्वार्थ सिद्धि अमृत व ब्रह्म योग बनता है। इससे इस दिन का महत्व शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस योग में अन्य किसी अशुभ योग का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इस योग में किए गए शुभ कार्य सफल होते हैं शुभ फल देते हैं।- पं. आदित्य कीर्ती त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें