फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एलिवेटेड रोड पर दो कारों की जबरदस्त टक्कर, काफी देर जाम के बाद यातायात सामान्य

Wed, 25 May 2022 02:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा सेक्टर 24 थानाक्षेत्र में आज एलिवेटेड रोड पर सियाज कार ने पीछे से स्विफ्ट कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन
नोएडा के एलिवेटेड रोड पर दुर्घटना - फोटो : ट्विटर से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेटेड रोड पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में दो कारों में आपस में भिड़ंत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 24 थानाक्षेत्र में आज एलिवेटेड रोड पर सियाज कार ने पीछे से स्विफ्ट कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे स्विफ्ट कार का पीछे का हिस्सा पिचक गया और सियाज कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना के बाद एलिवेटेड रोड पर जाम लग गया था, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को हटाया और यातायात सामान्य कराया। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें