फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMRC: नोएडा सेक्टर 142 और बोटेनिकल गार्डन के बीच चलेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को आने-जाने में होगी सुविधा

Fri, 10 Jun 2022 10:46 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा सेक्टर 142 और बोटेनिकल गार्डन के बीच मेट्रो रूट का काम अपने प्राथमिक चरण में है। इस रूट पर फिलहाल पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सेक्टर 91, 98, 98, 125 और बोटेनिकल गार्डन शामिल हैं।
विज्ञापन
Noida Metro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। एनएमआरसी ने नोएडा सेक्टर 142 और बोटेनिकल गार्डन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट के विस्तार का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इस योजना को लागू करने के लिए एनएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में बदलाव करने की मांग की है। एनएमआरसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेट्रो रेल सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एनएमआरसी की प्रबंधक निदेशक ऋतु माहेश्वरी की अध्यक्षता में गुरुवार को एक समीक्षा बैठक रखी गई थी। इस दौरान डीएमआरसी ने सेक्टर 142 से बोटेनिकल गार्डन तक के मेट्रो रूट के संरेखण, सवारियों की अपेक्षित संख्या और अनुमानित लागत की जानकारी देते हुए एक संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पेश की थी। इसके बाद मेट्रो के विस्तार की इस परियोजना पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि एनएमआरसी वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा लाइन का संचालन करती है। 29.7 किलोमीटर तक फैले इस मेट्रो रूट पर कुल 21 स्टेशन हैं।

एनएमआरसी की कम्यूनिकेशन प्रभारी निखा वाधवा ने बताया कि नोएडा सेक्टर 142 और बोटेनिकल गार्डन के बीच मेट्रो रूट का काम अपने प्राथमिक चरण में है। इसके अलावा एक और कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा गया है जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) यानी ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा।
विज्ञापन


सेक्टर 142 और बोटेनिकल गार्डन के बीच फिलहाल पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सेक्टर 91, 98, 98, 125 और बोटेनिकल गार्डन शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें