फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में दो स्थानों पर रैन बसेरे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर पालिका ने मुख्य तिराहा एवं आमका रोड स्थित तालाब के पास बनाए हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। सर्दी के मौसम में यात्रियों एवं गरीब लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद ने दो स्थानों पर एक सप्ताह पहले रेन बसेरा चालू कर दिए हैं। मुख्य तिराहा एवं आमका रोड स्थित तालाब के पास रेन बसेरा बनाए हैं। अधिशासी अधिकारी ने शुक्रवार को रेन बसेरों का निरीक्षण भी किया।

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बाहरी लोगों के आवागमन को लेकर सर्दी से बचने के लिए नगर के मुख्य तिराहा एवं आमका रोड स्थित तालाब के पास रेन बसेरा बनाए गए हैं। मुख्य तिराहा बस अड्डे के सामने रेन बसेरा बना है। वहां पर आने जाने वाले यात्रियों को सर्दी के मौसम में बचाव के लिए यात्री रात गुजार लेते हैं। जबकि दूरदराज से आने वाले लोग आमका रोड स्थित रेन बसेरा पर भी रात में ठहर जाते हैं। रैन बसेरा पर अपना आधार कार्ड व अन्य आईडी पत्र दिखाकर रुकते हैं। दोनों रैन बसेरों की शुरुआत एक सप्ताह पहले पालिका परिषद ने कराई थी। जो सुचारू रूप से चालू है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि एक सप्ताह पहले रैन बसेरा शुरू कर दिए गए हैं। जिनका वह है निरीक्षण भी कर चुकी हैं। 4 दिसंबर की रात्रि में रेन बसेरों पर यात्रियों ने विश्राम भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बनेंगे 13 स्थानों पर रैन बसेरे
जिले में 13 जगह रैन बसेरा बनेंगे, इसके लिए सभी प्राधिकरण और नगर पालिका व पंचायतों को पत्र लिख दिया गया, सभी से ऑनलाइन फीडिंग के लिए बोला गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक भी की गई है। वहीं पूरे जिले में 78 जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था होगी। सभी तहसील में कंबल का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें