फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय कुश्ती में दांव लगाएंगी रिया व खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बलिया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की रिया नागर व खुशबू चौधरी दांव लगाएंगी। कोच पहलवान रवि गुर्जर ने बताया कि 7 से 12 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए 61 किलो भार वर्ग में रिया और 73 किलो भार में खुशबू चौधरी का चयन हुआ है। दोनों पहलवान ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित धूम-मानिकपुर गांव स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में पहलवानी के गुर सीखती है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक चतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर, रंजीत पहलवान आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें