फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ग्रेनो में डाक विभाग की लापरवाही, कबाड़ी की दुकान पर मिले आधार कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर

Thu, 28 Dec 2023 11:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोेएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख पोस्ट ऑफिस के बगल में स्थित कबाड़ी की दुकान पर आधार कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर आदि महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। जिसके बाद इलाके में विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
डाक विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कबाड़ी की दुकान से आधार कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर आदि महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। आरोप है कि डाक विभाग के कर्मी ने जरूरी दस्तावेज लोगों के घर न भेजकर कबाड़ में बेच दिए। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग डाक विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख पोस्ट ऑफिस के बगल में स्थित कबाड़ी की दुकान पर एक व्यक्ति ने दर्जनों आधार कार्ड पड़े देखे। यह जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कबाड़ी से पूछताछ की तो पता चला कि एक बोरे में पोस्ट ऑफिस की तमाम डाक भरी हुई थी।

खाली करने पर देखा कि बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के आधार कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर, ड्राइविंग लाइसेंस, मैगजीन आदि कागजात भरे हुए हैं। अहम बात यह है कि कबाड़ी पोस्ट ऑफिस के कबाड़ से कागजात भरकर लाया है। बिसरख पुलिस का कहना है कि इस तरह की अभी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें