फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से नवरात्र शुरू होंगे, 3 से रमजान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चैत्र नवरात्र और रमजान एक साथ शुरू हो रहे है। कोरोना के चलते दो साल बाद इस बार नवरात्र व रमजान के अवसर पर मंदिरों व मस्जिदों में भीड़ नजर आएगी। 2 अप्रैल से जहां नवरात्र शुरू हो जाएंगे। वहीं 3 अप्रैल से रमजान शुरू हो जाएंगे। ऐसे में जहां हिंदू समाज के लोग नवरात्र पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, मुस्लिम समाज के लोग भी रमजान की तैयारियों में जुट गया है। 2 अप्रैल को नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की तैयारियां मंदिरों व घरों में शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को नवरात्र पूजन के लिए खाद्य व पूजन सामग्री खरीदने वाले बाजारों में दुकानों पर खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। नवरात्र को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिरों को साफ कराना शुरू कर दिया गया है। वहीं घरों में भी नवरात्र की पूजा करने के लिए लोग तैयारी कर रहे हैं। घरों में बनाए मंदिरों को साफ कर वहां मां दुर्गा को नई पोशाकें पहनाई गई हैं। नवरात्र व रमजान एक साथ होने के चलते प्रशासन व पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा को लेकर इंतजाम अभी से कर दिए हैं तथा पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

------
इन मंदिरों में हैं खास तैयारियां
नवरात्र पर पलवल में विशेष पूजा अर्चना कमेटी चौक पर स्थित देवी के मंदिर में होती है। ऐसे में देवी के मंदिर में विशेष रूप से तैयारियां की जा रही हैं। बृहस्पतिवार से ही मंदिर में साफ-सफाई के अलावा मां-दुर्गा की नई पोशाकें तैयार कराई जा रही हैं। यहां के अलावा शहर के पंचवटी मंदिर, कामेश्वर मंदिर, खोंटा मंदिर, भूरागिरी मंदिर आदि में पूजा का विशेष इंतजाम किया गया है। इन मंदिरों में जहां दुर्गा मां के लिए नए वस्त्र मंगवाए गए हैं, वहीं, फूल भी मंगवाए जा रहे हैं।
-------
खरीदारी करते नजर आए लोग
मेन बाजार, जवाहर नगर, गुप्ता गंज बाजार में नवरात्र पूजन सामग्री से दुकानें सज गईं। मंदिरों के बाहर तथा बाजारों में दुकानों के बाहर पूजा सामग्री बिकने लगी है। एक दिन पहले ही लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। लोगों ने पूजन सामग्री जिसमें लाल चुनरी, नारियल, लाल सिंदूर, देशी घी, धूप, अगरबत्ती की खरीदारी की। इसके अलावा कूटू, सिंघाड़े का आटा व व्रत सामग्री भी महिलाओं ने खरीदी।
विज्ञापन

-----
रमजान की तैयारियों में जुटा मुस्लिम समाज
तीन अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान के महीने को लेकर मुस्लिम समाज के लोग भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। रमजान की खरीदारी करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग फरीदाबाद व पलवल के बाजारों में जा रहे हैं। वहीं बृहस्पतिवार से मस्जिदों में भी सफाई शुरू करा दी गई हैं। कोरोना के चलते दो साल बाद इस बार मस्जिदों में रमजान के दौरान खासी भीड़ रहेगी। मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद ने समाज के लोगों से अपील की है कि रमजान के पवित्र महीने में शांति बनाकर रखें तथा ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपसी भाईचारा व प्यार खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें