फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मॉकड्रिल से परखेंगे तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में 17 और 18 दिसंबर को कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाव की तैयारियां परखी जाएंगी। नोएडा सेक्टर-39 कोविड अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई और जिम्स में मॉकड्रिल होगी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड अस्पतालों में उपकरण व ऑक्सीजन प्लांटों की जांच की जाएगी। अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता देखी जाएगी और साथ ही, टीकाकरण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य विभाग को अब तक विदेश से लौटे 3908 लोगों की सूची प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 910 लोग हाई रिस्क वाले देशों से लौटे हैं। विभाग अब तक 55 प्रतिशत से अधिक लोगों से संपर्क कर चुका है। इन पर विभागीय अधिकारी नजर रखे हुए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। कोविड लक्षण मिलने पर आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। अब तक 100 से अधिक लोगों की निगेटिव रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है, जबकि 50 की रिपोर्ट अभी आनी है। वहीं, जिले में विदेश से आए कई लोग अभी भी स्वास्थ्य विभाग की पहुंच से दूर हैं। नंबर पता बदलकर कई लोग विभाग से बचने रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार ऐसे लोगों से संपर्क का प्रयास कर रहे हैं। जिले में फिलहाल जीनोम सीक्वेंसिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि यात्रा से लौटा कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिलता है तो उसके सैंपल लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिले में कुछ समय पहले एक ही परिवार में कई लोगों के संक्रमित मिलने पर सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे।
शासन से मिलेगी जीनोम सीक्वेंसिंग की जानकारी
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा न होने से सैंपल बाहर भेजे जाते हैं। इनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं, बल्कि शासन के पास पहुंचती है। यदि कोई ओमिक्रॉन का मामला सामने आएगा तो ही शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को जानकारी भेजी जाएगी। फिलहाल, ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में मिल रहे केस को देखते हुए विभाग अलर्ट है और इलाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में स्पेशल वार्ड बनाने के साथ ही ऑक्सीजन के इंतजाम आदि पूरे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में ओमिक्रॉन, जीका ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में जीका व ओमिक्रॉन के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। विभाग दोनों ही बीमारियों को लेकर अलर्ट है। सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जांच इलाज का दायरा बढ़ाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें