फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक भेजकर मोबाइल किया हैक, खाते से निकाले 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर ठगों ने एक शख्स को लिंक भेजकर किसी ऑफर के नाम पर 5 रुपये डालने के लिए कहा। जैसे ही युवक ने लिंक खोला तो उसका मोबाइल हैक हो गया और ठगों ने उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर सेल की जांच के बाद कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बरौला निवासी मोहित सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका खाता सेक्टर-49 के कोटक महिंद्रा बैंक में है। उनके पास कुछ दिनों पहले मोबाइल नंबर से लिंक आया। इसमें किसी तरह के ऑफर की जानकारी दी गई। बताया गया कि पांच रुपये जमा करने के बाद उसे कई गिफ्ट मिलेंगे। इस पर युवक ने लिंक को खोला तो तुरंत ही मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर में ही उसके खाते से 35 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद जैसे ही पैसे निकलने की जानकारी हुई तो बैंक के कस्टमर केयर और पुलिस से शिकायत की।
महिला के खाते से 14 बार में 17 हजार रुपये निकाले
नोएडा। साइबर ठगों न े महिला के सैलरी अकाउंट से 14 बार में 17 हजार रुपये निकाल लिए। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, सदरपुर कॉलोनी निवासी शालिनी एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि अगस्त में उनके सैलरी अकाउंट से 17 हजार रुपये निकल गए। यह पैसे 14 बार में सदरपुर व आसपास से ही निकाले गए हैं। जबकि एटीएम कार्ड उनके पास ही था। इस मामले में पुलिस कार्ड क्लोनिंग की आशंका जता रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें