फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 45 से ज्यादा तो जल्द लगवाएं कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और कोरोनोरोधी टीका नहीं लगवाया है तो जल्द ही लगवा लें। स्वास्थ्य विभाग की लगातार अपील के बाद भी इस उम्र के 30 हजार से ज्यादा लोग टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे हैं। जिले के 28 सरकारी केंद्रों पर सोमवार को 11 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की प्राथमिकता 45 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने की है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि बिना स्लॉट बुकिंग कराए केवल कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने पर ही लोगों को टीका लगाया जा सकेगा। केंद्रों की सूची पोर्टल पर अपडेट है। सुविधानुसार लोग केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं। शहर के स्पैक्ट्रम मॉल व जीआईपी मॉल में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की सुविधा सोमवार से दी जा रही है। इसके तहत वाहन में बैठे-बैठे ही टीका लगवाया जा सकेगा। 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को इन दोनों केंद्रों पर टीके नहीं लगेंगे। वहीं, अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को सेक्टर-30 स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। 1500 लोगों को यहां टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें