फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: 14 दिनों तक भूखा रखकर पांच लोगों ने किशोर से किया कुकर्म, रोजाना ठिकाना बदलते थे आरोपी

Mon, 30 Aug 2021 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

पुलिस के अनुसार, किशोर सुबह घर पर अकेला था। उसी समय पांच आरोपियों ने उसे जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया था। परिजनों को जब किशोर घर पर नहीं मिला तो आसपास और रिश्तेदारी में तलाश के बाद 15 अगस्त को जेवर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोर (16) का 14 अगस्त को अपहरण कर पांच आरोपी 14 दिन तक बंधक बनाकर कुकर्म करते रहे। किशोर को बेहोश कर आरोपी दरिंदगी कर भूखा रखते थे। पुलिस ने किशोर को बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया तो कुकर्म की बात पता चलने पर अपहरण के केस में कुकर्म की धारा बढ़ाकर पांचों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किशोर सुबह घर पर अकेला था। उसी समय पांच आरोपियों ने उसे जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया था। परिजनों को जब किशोर घर पर नहीं मिला तो आसपास और रिश्तेदारी में तलाश के बाद 15 अगस्त को जेवर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को किशोर को आगरा से बरामद कर लिया। किशोर ने जब घटनाक्रम का खुलासा किया तो पुलिस भी दंग रह गई। 

पीड़ित ने बताया कि उसे पांच लोगों ने कार में डाल लिया और रुमाल मुंह पर रखकर बेहोश कर दिया। जब पीड़ित को होश आया तो वह झाझर में था। इसके बाद आरोपियों ने उसे फिर बेहोश कर दिया और जब होश आया तो वह आगरा में था। यहां उसे कमरे में बंधक बनाया हुआ था। आरोपियों ने उसे 14 दिनों तक खाने के लिए कुछ नहीं दिया और कुकर्म करते रहे। आरोपी केवल उसे दूध पिलाते थे। जब उसे होश आता वह बिना कपड़ों के होता था।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर जहांगीरपुर निवासी विकास, जेवर निवासी रिजवान उर्फ तोता, औरंगाबाद निवासी प्रेमपाल, ककोड़ निवासी राहुल व रबूपुरा निवासी सुदीप कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा कुकर्म एवं जान से मारने की धमकी और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर टीम को किशोर की तलाश में लगाया गया था। शनिवार को आगरा से पीड़ित को बरामद किया गया। किशोर के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों को नामजद कर कुकर्म की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की टीम दबिश दे रही है। - उमेश बहादुर सिंह कोतवाली निरीक्षक जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें