फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: येलो लाइन पर तकनीकी खराबी से तीन घंटे तक मेट्रो सेवा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच ट्रैक सर्किट ड्रॉप के कारण लगा ट्रेनों का जमावड़ा
विज्ञापन



स्टेशनों पर यात्रियों की जुटी भीड़, काफी देर बाद धीमी गति से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया
-
15 से 30 मिनट के अंतराल पर चली मेट्रो



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर बृहस्पतिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को करीब तीन घंटे तक काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर सवा दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। आलम यह था कि प्रवेश द्वारों पर भी लोगों की लाइनें लग गईं।
येलो लाइन समयपुर बादली से गुरुग्राम मिलेनियम सिटी सेंटर तक जाती है। यह दिल्ली मेट्रो की तीसरी सबसे बड़ी लाइन है। दोपहर सवा दो बजे इस लाइन पर विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच तकनीकी समस्या आई। इससे ट्रेनों का परिचालन रुक गया और एक के पीछे एक ट्रेनें खड़ी हो गईं। काफी देर बाद परिचालन धीमी गति से शुरू किया गया। दिल्ली मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल के अनुसार, विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच ट्रैक सर्किट ड्रॉप (सिग्नलिंग) के कारण सेवा प्रभावित हुई। इस कारण लाइन के छोटे खंड में ट्रेनें धीमी गति से चली, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेनों का जमावड़ा हो गया। बाकी हिस्सों पर सेवा सामान्य रही। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए, सेवा बंद होने के बाद रात के समय ट्रैक सर्किट की समस्या दूर की जाएगी। शाम को सवा पांच बजे के बाद परिचालन सामान्य हो गया था।
विज्ञापन






नियंत्रण कक्ष से टूटा संपर्क

प्रत्येक मेट्राे लाइन अलग-अलग नियंत्रण कक्ष से जुड़ी होती है। येलो लाइन का नियंत्रण कक्ष शास्त्री पार्क में है। अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था जिससे समस्या आई। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन रोका नहीं गया था। हालांकि, ट्रेेनों को 15 से 30 मिनट के अंतराल में गुजारा गया। इधर, विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर फंसे अरविंद ने बताया कि वह करीब 20 मिनट से स्टेशन पर हैं। तकनीकी खराबी की वजह से सेवा काफी देर से प्रभावित है। भरत ने बताया कि सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी संख्या रही। ट्रेनों को काफी देर बाद गुजारा गया।
विज्ञापन






दूसरी सबसे महंगी दिल्ली मेट्रो सेवा

सेंटर फॉर साइंस ऐंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने 2018 के लिए लागत और कमाई पर यूबीएस रिपोर्ट के आधार पर किए गए अध्ययन में यह दावा किया था कि दुनिया की सभी मेट्रो सेवाओं में दूसरी सबसे ज्यादा महंगी मेट्रो सेवा दिल्ली की है। इसके बावजूद हर वर्ष मेट्रो की सभी लाइनों पर तकनीकी खराबी के मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें