फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो कॉरिडोर से 10 लाख यात्रियों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू व मजेंटा लाइन के इंटरचेंज स्टेशन बॉटेनिकल गार्डन तक नए मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार होगा। इससे करीब 10 लाख लोगों को प्रति माह फायदा मिलेगा। योजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है जिसे समीक्षा के बाद शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एक्वा लाइन के अंतर्गत सेक्टर-51 से ग्रेनो डिपो तक ग्रेनो मेट्रो के निर्माण के बाद ही यह तय हो गया था कि सेक्टर-142 स्टेशन से एक और विस्तार किया जाएगा और इसे नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक जोड़ा जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार करने का जिम्मा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) को दिया गया था। डीएमआरसी ने डीपीआर तैयार कर एनएमआरसी को दे दी है। अब एनएमआरसी की ओर से डीपीआर की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
पहले लाइट मेट्रो चलाने पर हुई थी चर्चा
इस कॉरिडोर पर पहले लाइट मेट्रो चलाने की चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में डीपीआर में संशोधन करते हुए सामान्य मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया। इसमें यह कहा गया कि जहां भी मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार किया जाता है। वहां उसी तरह की मेट्रो चलाई जाती है, जो पहले के कॉरिडोर पर चल रही हो। लिहाजा, सामान्य मेट्रो पर मुहर लगी। अगर केवल एक ही कॉरिडोर और वह भी नए लाइन की स्थापना हो रही होती तो शायद लाइट मेट्रो चलाई जा सकती थी।
विज्ञापन

बजट को किया गया कम
नए मेट्रो कॉरिडोर के बजट को कम किया गया है। पहले इसके निर्माण की अनुमानित लागत करीब 2600 करोड़ रुपये आंकी गई थी। बाद में 800 करोड़ कम कर दिए गए। अब इसकी अनुमानित लागत 1800 करोड़ रुपये रहे गई है।
घटाई गई स्टेशनों की संख्या
एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी का कहना है कि इसमें पहले स्टेशनों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन अब इसकी संख्या घटाई गई है। संभावना है कि 11 किलोमीटर के कॉरिडोर में छह स्टेशन होंगे। इसमें सेक्टर-136, 125, 93, 98, 91, 94 आदि होंगे, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है।
बॉटेनिकल गार्डन से होकर जाएंगे दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम
ग्रेटर नोएडा की ओर से आने वाले यात्री एक्वा लाइन के सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर आकर ब्लू व मजेंटा लाइनों के सहारे दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम तक जा सकते हैं। वहीं, दिल्ली से आने वाले लोगों को ग्रेटर नोएडा जाने के लिए एक आसान कॉरिडोर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें