फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: यूपी-उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती बोलीं- एआईएमआईएम से कोई गठबंधन नहीं

Sun, 27 Jun 2021 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मायावती ने लिखा कि मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव ओवैसी की पार्टी AIMIM व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है।
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती का कहना है कि पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनका यह भी कहना है कि यूपी में एआईएमआईएम और बसपा के एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की खबर पूरी तरह झूठी है। बीएसपी इसका जोरदार खंडन करती है।
विज्ञापन


मायावती ने रविवार की सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मायावती ने लिखा कि मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव ओवैसी की पार्टी AIMIM व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है। इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। बीएसपी इसका जोरदार खंडन करती है। 



वैसे इस संबंध में पार्टी द्वारा फिर से यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का यह आम चुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन करके नहीं लड़ेगी अकेले ही लड़ेगी। 
विज्ञापन


बीएसपी के बारे में इस किस्म की मनगढ़ंत व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखकर ही अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र को बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बना दिया गया है।
 
 
विज्ञापन

साथ ही मीडिया से भी यह अपील है कि वे बहुजन समाज पार्टी व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि के संबंध में इस किस्म की भ्रमित करने वाली अन्य कोई भी गलत खबर लिखने, दिखाने व छापने से पहले एससी मिश्र से उस संबंध में सही जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें