फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मई-10 सेकेंड और 32 मंजिला ट्विन टावर ध्वस्त: चहारदीवारी तोड़ने का काम शुरू, विदेशी विशेषज्ञों का इंतजार

Tue, 22 Feb 2022 01:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संजय शिशौदिया, नोएडा

सार

कंपनी के कर्मियों ने बताया कि काम में तेजी लाई जा रही है। इसके साथ ही ट्विन टावर कैंपस में बाहरी लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 मई को 10 सेकेंड में 32 मंजिला ट्विन टावर ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील हो जाएगा। आज 22 फरवरी है। ठीक तीन माह बाद 22 मई का दिन नोएडा का एक इतिहास बनने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमरॉल्ड कोर्ट सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर को इसी दिन गिराया जाएगा। टावर को गिराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्राधिकरण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी इसमें जुट गए हैं। मुंबई की एडिफिस कंपनी ने टावर को ध्वस्त करने से पहले इसके आसपास बनी चहारदीवारी तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को ट्विन टावर की साइट पर बड़ी संख्या में एडिफिस कंपनी के कर्मचारी काम में जुटे नजर आए। कुछ कर्मचारी जहां अंदर कैंपस की सफाई में जुटे थे, वहीं कुछ इन टावर के चारों ओर बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ रहे थे। कंपनी कर्मियों ने बताया कि काम में तेजी लाई जा रही है। इसके साथ ही ट्विन टावर कैंपस में बाहरी लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कार्ययोजना में मांगा था तीन माह का समय
मुंबई की एडिफिस कंपनी ने अपनी कार्ययोजना में इमारत को तोड़ने में 90 दिन का समय लगने की बात कही थी। साथ ही मलबा साफ करने के लिए भी इतना ही और समय मांगा था। वहीं 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने इस मामले में सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में 22 मई को ट्विन टावर को ध्वस्त करने की तारीख तय की गई थी।

 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोएडा आएंगे विदेशी विशेषज्ञ
एडिफिस कंपनी को अब अपने विदेशी विशेषज्ञों का इंतजार है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले सात इंजीनियर और अन्य विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को नोएडा स्थित ट्विन टावर की साइट पर पहुंचेंगे। टावर में विस्फोटक किस-बीम और किस दीवार में कितनी-कितनी दूरी पर लगाया जाना है, यह कार्य इसी टीम के सदस्यों की देखरेख में होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें