फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेक्सो फुटवियर कंपनी के वेयरहाउस में लगी भीषण आग

विज्ञापन
वेयरहाउस में आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
तावडू। बिलासपुर रोड पर गांव कलवाड़ी-फतेहपुर के समीप स्थित रिलेक्सो फुटवियर कंपनी के वेयरहाउस में शनिवार रात 8 बजे के करीब आग लग गई। आग लगने से वेयरहाउस पूरी तरह जल गया। आग से वेयरहाउस कर्मचारी मोनू निवासी तावडू झुलस गया। उसे तावडू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की 17 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही तावडू दमकल विभाग के अलावा तावडू और बिलासपुर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वेयरहाउस के सुपरवाइजर राजेंद्र मिश्रा के मुताबिक उपमंडल के गांव फतेहपुर की सीमा में रिलेक्सो फुटवियर कंपनी का वेयरहाउस है। करीब दो एकड़ से ज्यादा में फैले वेयरहाउस में शनिवार शाम को आग लग गई। कर्मचारियों ने उन्हें गत्ते के डिब्बों में आग लगने की सूचना दी। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोेशिश की। लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलने लगी।
सेफ्टी किट की मदद से वेयरहाउस में कार्यरत कर्मचारियों को बाहर निकाला लिया गया साथ ही तावडू दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि आग तेजी के साथ फैलती चली गई। फायरमैन युसूफ खान ने बताया कि ने प्लास्टिक और रबड़ के उत्पादों से भरे हुए डब्बों में तेजी से आग फैली। बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने के लिए पलवल, गुरुग्राम, नूंह से तीन-तीन गाड़ियां जबकि भिवाड़ी, सोहना, रेवाड़ी और तावडू से दो-दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कर्मचारी रात भर आग पर काबू पाने में जुटे रहे। शनिवार शाम 8 बजे के करीब लगी आग पर रविवार 4 बजे तक किसी तरह काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके एकत्रित हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए तावडू सदर थाना और बिलासपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा तावडू एसडीएम और तहसीलदार के निर्देश पर दो पटवारी भी निरीक्षण करने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक कई एकड़ में बने इस वेयरहाउस में सब कुछ जलकर गया। आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें