नोएडा(संवाद)। मेहनत और जुनून उम्र की मोहताज नहीं होती। इसी सपने को लेकर आगे बढ़ रहे शहर के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक कैपटाउन सोसाइटी के आठ वर्षीय इजयान खान के बड़े सपनों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उनका सपना है कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का झंडा बुलंद करें और स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन करें।
हाल ही में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इजयान ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज को गर्वित किया है। वह कराटे विद कपिल अकादमी (कैपटाउन शाखा) में कोच कपिल पंवार से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह अनुशासन और समर्पण से अलग पहचान बना रहे हैं। कोच कपिल राजपूत का कहना है इजयान की लगन और मेहनत बताती है कि वह भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकते हैं।पिता इम्तेयाज खान बताते हैं कि हम चाहते हैं कि इजयान पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाए। उसकी उपलब्धि हमें गर्व से भर देती है।मां ने कहा कि उसकी मेहनत व लगन देखकर लगता है कि वह आने वाले कल में बड़े सपनों को साकार करेगा।