फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मस्जिदों में गूंजी इबादत, बाहर खड़ी रही चौकसी की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- बरेली उपद्रव के बाद जिले में एहतियातन सुरक्षा इंतजाम

- नमाज होने से पहले मस्जिदों के आसपास पुलिस बल रहा तैनात

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बरेली में हुई हिंसा को देखते हुए जिले में शुक्रवार की जुमे की नमाज़ इस बार अमन और एहतियात के साए में अदा हुई। पुलिस पहले से ही सतर्क थी और साफ कर दिया गया था कि ज़रा-सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लिहाज़ा, सूरजपुर से लेकर नॉलेज पार्क और लखनावली जैसे संवेदनशील इलाकों तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। नमाज़ का वक़्त शुरू होने से पहले ही मस्जिदों के बाहर पुलिस वाहनों की मौजूदगी और अफ़सरों की चौकसी ने माहौल को नियंत्रित रखा। इबादत पूरी होने के बाद लोग शांति और अनुशासन के साथ अपने घरों को लौट गए। कहीं से कोई विवाद या अशांति की ख़बर नहीं मिली, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली और इसे जनता और प्रशासन दोनों के सामूहिक सहयोग का नतीजा बताया।
विज्ञापन


मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना गया। उन्हें त्योहार को परस्पर प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सभी को आश्वस्त किया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। वहीं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और सभी जगहों पर शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें