फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक बड़ी चीज है: ग्रेनो में सात माह में गटक ली 1017 करोड़ की शराब, 44 प्रतिशत बढ़ा राजस्व; बीयर की खपत दो गुना

Mon, 06 Nov 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर में शराब की 535 दुकानें हैं। इनमें आंग्रेजी शराब की 140, देशी शराब की 231, बीयर की 138, 25 मॉडल शॉप और एक भांग की दुकान है। दुकानों पर शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
ग्रेनो में सात माह में गटक ली 1017 करोड़ की शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के लोग पिछले सात माह में 1017 करोड़ की शराब गट गए है। उनका यह शौक जेब पर भारी पड़ रहा है। हालांकि आबकारी विभाग मालामाल हो रहा है। पिछले तीन साल में विभाग को 44 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है। गर्मी में लोगों ने बीयर पीना ज्यादा पसंद किया है। जिस कारण बीयर की खपत भी करीब दो गुना बढ़ी है।

विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में शराब की 535 दुकानें हैं। इनमें आंग्रेजी शराब की 140, देशी शराब की 231, बीयर की 138, 25 मॉडल शॉप और एक भांग की दुकान है। दुकानों पर शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है। पिछले तीन वर्ष में अंग्रेजी शराब की बिक्री जहां 60,54,556 से 79,67,355 बोतल पहुंची हैं। वहीं देशी शराब की बिक्री 81,65,416 से 12,049,414 लीटर पर पहुंच गई है। 

अप्रैल से अक्तूबर के बीच गर्मी अधिक होने के कारण लोग बीयर पीना ज्यादा पंसद करते हैं। इसका असर बिक्री पर भी देखने को मिला है। वर्ष 2021 में जहां 1.80 करोड़ बीयर की केन बिकी थी। जबकि चालू वर्ष में 3.01 करोड़ बिकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी ने बीयर की खपत बढ़ जाती है। लोगों के शौक ने सरकार का राजस्व भी बढ़ गया है। वर्ष 2021 के अप्रैल से अक्तूबर के बीच जहां 677 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। वो चालू वित्तीय वर्ष में 1017 करोड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर के बीच शराब की बिक्री पर नजर
वर्ष राजस्व (करोड़) देशी (लीटर) अंग्रेजी (लीटर) बीयर (केन)
2021 677.83 8165416 6054556 18091529
2022 847.64 10571983 6487810 28818787
2023 1017.57 12049414 7967355 30112883

हरियाणा और अन्य राज्य से शराब की तस्करी रुकने से जिले में शराब की बिक्री बढ़ी है। साथ ही लोगों को अन्य राज्य की शराब पर लोगों को ज्यादा भरोसा भी नहीं रहा हैं। जो बिक्री बढ़ने का मुख्य कारण है। -सुबोध श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें