फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने पुलिसकर्मियों को अदालत परिसर में घुसने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के फेज-2 थाने में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा वकील से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को भी वकीलों ने कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों को अदालत परिसर में घुसने से रोक दिया। वहीं, हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने जिले के अधिवक्ताओं को समर्थन दिया है। समिति ने कहा है कि रविवार तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि एक अधिवक्ता से फेज-2 में तैनात पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी। मामले में वकीलों ने बैठक कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को वकीलों ने कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के चेयरमैन महावीर सिंह त्यागी एवं संयोजक सचिन चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को बैठक के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर सचिव ऋषि टाइगर, पूर्व अध्यक्ष कालूराम चौधरी, राजीव तोंगड़, जगतपाल भाटी, गजराज नागर, प्रमोद सुनपुरा, भंवर सिंह भाटी, अवधेश शर्मा, सुनील नागर दुजाना, सुनील नागर इमलिया, अनुज नागर, राकेश शर्मा, उपेंद्र भाटी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें