फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपीयू में दाखिले से जुड़े सवालों के जवाब पाना हुआ और आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-आवेदकों की सुविधा के लिए पहले से जारी हेल्पलाइन का दायरा बढ़ाया गया
विज्ञापन


-हेल्पलाइन में दो और मोबाइल नंबर जोड़े, रात 9.30 बजे तक मिल सकेगी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपीयू) में अब दाखिले से जुड़े सवालों के जवाब पाना और आसान हो गया है। विश्वविद्यालय ने आवेदकों की सुविधा के लिए पहले से जारी हेल्पलाइन का दायरा बढ़ा दिया है। इस हेल्पलाइन में दो और मोबाइल नंबर जोड़े गए हैं। इन पर साढ़े नौ बजे तक आवेदक अपनी उलझन का समाधान पा सकते हैं।

आईपीयू के अनुसार हेल्पलाइन में अब दो मोबाइल नंबर 9560527468 और 8826310454 को भी जोड़ा गया है। ऑफिस अवधि के बाद भी रात साढ़े नौ बजे तक जरूरत पड़ने पर कोई आवेदक इन मोबाइल नंबरों पर दाखिला या काउंसलिंग से संबद्ध किसी उलझन का समाधान पा सकता है। इन दोनों नंबरों पर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र के दक्ष काउंसलर देंगे। यूनिवर्सिटी में पहले से दो टेलीफोन नंबर 25302167 और 25302169 हेल्पलाइन के रूप में प्रयुक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला या काउंसलिंग से संबद्ध किसी भी समस्या के समाधान के लिए admission grievancesipu.ac.in पर मेल भी किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी के निदेशक (दाखिला) प्रो. उदयन घोष ने बताया कि ज्यादातर दाखिला और काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदक ऑफिस अवधि के बाद भी इस प्रक्रिया में शामिल होते होंगे। इसके मद्देनजर ऑफिस अवधि के बाद भी हेल्पलाइन का दायरा बढ़ाया गया है। इसके संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें