आईपी यूनिवर्सिटी में बी आर्क प्रोग्राम में दाखिले का आखिरी मौका है। यूनिवर्सिटी आठ नवंबर को द्वारका कैम्पस में खाली सीटों के लिए स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में करने जा रही है। इसके लिए पार्ट एकेडेमिक फीस के लिए साठ हजार रुपये और 2500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट साथ लेकर आना है।
जेईई 2023 और नाटा 2023 उत्तीर्ण आवेदक जिन्हें अभी तक यूनिवर्सिटी के किसी भी काउंसलिंग में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वे इस दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा इस प्रोग्राम के लिए आयोजित अंतिम काउंसलिंग में अगर सीट आवंटित हो गयी थी तो इस काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकते। मैनेजमेंट कोटे में दाखिला ले चुके आवेदक भी इसमें भाग नहीं ले सकते। जिन आवेदकों ने पूर्व में इस काउंसलिंग के लिए आवेदन कर रखा है उनकी काउंसलिंग सात नवंबर को द्वारका कैम्पस में ऑफलाआइन मोड में आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनो websites https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो