फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरे का मीट ले जाने पर कुत्ते को घोंपा था चाकू, गिरफ्तार

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस की हिरासत में कुत्ते पर हमले का आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने मुर्गा मंडी में कुत्ते को चाकू घोंपने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के नाबालिग भांजे को भी हिरासत में लिया है। दुकान से बकरे का मीट ले जाने पर दुकानदार के कहने पर भांजे ने कुत्ते को चाकू घोंपा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ऐच्छर चौकी क्षेत्र की मुर्गा मंडी में लावारिस कुत्ते को चाकू घोंप दिया गया था। चाकू कुत्ते के पेट से निकल नहीं पाया था। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पशु प्रेमी कावेरी राणा ने वीडियो पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कुत्ते को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी बिलासपुर निवासी शाकिर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई पर कावेरी ने ट्वीट कर पुलिस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें