फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल में केजरीवाल की पहली रात बेचैनी में कटी, सुबह दिखे सहज

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बैठकर सोचते रहे, फिर पानी पीकर सो गए, सुबह किया योग
विज्ञापन

मधुमेह होने से सुबह-शाम घर का खाना खाने की मिली है इजाजत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी। सोमवार देर रात तक वे करवट बदलते रहे। हालांकि, मंगलवार सुबह वे काफी सहज दिखे। उन्होंने योग किया और फिर जेल नियमों के मुताबिक उन्हें बिना चीनी वाली चाय व ब्रेड नाश्ते में दी गई। इसके बाद उन्होंने अखबार पढ़ा और कुछ देर टेलीविजन भी देखा।
जेल सूत्रों का कहना है कि सोमवार शाम जेल में आने के बाद उनकी रात काफी असहज रही। साढ़े छह बजे उन्होंने घर का खाना खाया। अदालत ने मधुमेह होने से उन्हें सुबह-शाम घर का खाना खाने की इजाजत दी है, जबकि नाश्ता जेल का ही करेंगे। उनके नाश्ते से आलू हटा दिया गया है। उनके सेल में मच्छरदानी लगा दी गई है। रात में दो बार उनकी नींद खुली। इसके बाद वे कुर्सी पर बैठकर कुछ देर तक सोचते रहे। फिर पानी पीकर सो गए। सुबह करीब छह बजे उठकर उन्होंने डेढ़ घंटे तक प्राणायाम किया। इसके बाद उन्हें चाय व नाश्ता दिया गया। दिन में वह सेल से बाहर भी निकले और अहाते में चहलकदमी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत पर जेल प्रशासन की नजर
मुख्यमंत्री को मधुमेह की समस्या है। इसे लेकर उनकी सेहत को लेकर जेल प्रशासन की पैनी नजर है। केजरीवाल को ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज, और अचानक शुगर का स्तर कम होने पर जेल अधीक्षक को टॉफी देने को कहा गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य पर जेल के चिकित्सक नजर रखे हुए हैं। चिकित्सक लगातार उनके पास जाकर हालचाल ले रहे हैं। शुगर स्तर की जांच की जा रही है। सेल के आसपास मौजूद जेलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को साफ निर्देश दिया गया है कि उनके असहज दिखने पर तुरंत इसकी जानकारी आला अधिकारी को दें और तुरंत चिकित्सा मुहैया करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें