Junna gang arrested with wanted gun, committed theft and robbery in many states
तावडू। उपमंडल के खरखड़ी मोड़ से सीआईए पुलिस ने जुन्ना गैंग से जुड़े वांछित अपराधी इरशाद निवासी खरखड़ी को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए पुलिस के एएसआई विजय पाल ने बताया कि मंगलवार को टीम गश्त के दौरान सोहना रोड पर पढे़नी मोड़ के नजदीक मौजूद थी। तभी सूचना मिली थी कि जुन्ना गैंग से जुड़ा इरशाद निवासी खरखड़ी, धुलावट रोड खरखड़ी टी प्वाइंट पर खड़ा है। इरशाद विभिन्न राज्यों में चोरी और लूटपाट की वारदात में वांछित है। यदि तत्काल दबिश दी जाए तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इरशाद निवासी खरखड़ी के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बताया कि वह जुन्ना गैंग से जुड़ा हुआ है। गैंग का सरगना जुन्ना इस वक्त जेल में है। इसके बाद गैंग को वही संभाल रहा था। इससे पहले भी आरोपी कई मुकदमों में जेल जा चुका है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।