फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी स्कूल को मिली एसडीजी एजुहीरो की उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल को सतत विकास, नवाचार और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में काम एसडीजी एजुहीरो की उपाधि दी गई। दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित समारोह में 65 देशों के विद्यालयों ने भाग लिया। इस दिशा में योगदान देने वाले विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि मलिक को शिक्षा में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता को प्रोत्साहित करने वाले उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए विजनरी स्कूल लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, स्कूल को विश्व के शीर्ष 20 विद्यालयों में स्थान मिला और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए एसडीजी एजुहीरो की उपाधि प्रदान की गई।
विद्यालय के चार छात्र हर्षिता चंद्रा, हेमाक्षी भाटी, उत्कर्ष चौधरी और अक्षज शर्मा ने भी विभिन्न सतत विकास लक्ष्यों से जुड़ी अपनी नवाचारपूर्ण परियोजनाओं के लिए ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें