ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-1 स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास बने पार्क की हालत बदहाल है। पार्क में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है, वहीं वॉकिंग ट्रैक के आसपास लंबी-लंबी झाड़ियां उग आई हैं। इससे पार्क में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि पार्क में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और वॉकिंग ट्रैक के आसपास झाड़ियां उगने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्क का इस्तेमाल लोग सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए करते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।