सार
जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। डीसीपी नोएडा जोन ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों के संबंध में निर्देश दिए। प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन करते डीसीपी नोएडा
- फोटो : गौतमबुद्ध नगर पुलिस
जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। डीसीपी नोएडा जोन ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों के संबंध में निर्देश दिए। प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम में अलीगढ़ से निजी बसें लगाई जाएंगी
आरटीओ केडी सिंह गौर ने अलीगढ़ मंडल से 475 निजी बसें उपलब्ध कराने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी है। हालांकि, अभी तक बसें लगाने के स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं। आगरा के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने आरटीओ केडी सिंह गौर से अलीगढ़ मंडल से उन बसों की सूचना मांगी है, जो जेवर एयरपोर्ट पर होने वाले कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। आरटीओ केडी सिंह गौर ने बताया कि अभी कार्यक्रम की जानकारी नहीं आई है। लेकिन बसों की उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को अलीगढ़ मंडल से 475 निजी बसों की उपलब्धता की सूचना भेज दी है।
राज्य विवि शिलान्यास कार्यक्रम का भुगतान शुरू
14 सितंबर को लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास व डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड की प्रगति समीक्षा कार्यक्रम हुआ था। राज्य विवि का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल की 400 निजी बसों को लगाया गया था, जिनको कार्यक्रम के समय डीजल का भुगतान कर दिया गया था।